Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया में घर में घुसकर एक नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे आरोपी पवन बलाई निवासी ग्राम निपानिया गांव में ही रहने वाली एक नाबालिग के घर में घुस गया। उसने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट की। मामले में नाबालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Category

🗞
News

Recommended