Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाणी निवासी महिला सुनीता बाई ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि 17 मार्च को रात को समय वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी दिनेश और जितेंद्र निवासी ग्राम हरियाणी उसके घर पर आए और उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया । उसने छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दीवाल पर धक्का दे दिया। जिससे वह घायल हो गयी। मामले में पुलिस ने सुनीता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Category

🗞
News

Recommended