Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भोपाल-इंदौर में कोरोना को लेकर नाइट कर्फ्यू लागू है। इसी बीच अब लॉकडाउन को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। कुछ जगह खबरें चल रहीं हैं कि इंदौर में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगेगा। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने इस बारे में कहा कि पूरी तरह असत्य और भ्रामक खबर है। शनिवार-रविवार लॉकडाउन के कोई भी निर्देश नहीं हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर में मास्क नहीं लगा कर बाहर निकलने वालों के खिलाफ जरुर कार्रवाई की जा रही है। मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को सीधे उठाकर जेल में डालेंगे। साथ ही कहा कि हम अब लापरवाही बरतने वाले लोगों को किसी कीमत पर नहीं छोंड़ेंगे। अभी लॉकडाउन जैसी कोई बात नहीं है। यह के लोग खुद ही नियमों का पालन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभी महाराष्ट्र की ओर से इंदौर आने वाली ट्रेनों में कोरोना टेस्ट की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए वे रेलवे विभाग से चर्चा करेंगे। जिले में 70 शासकीय और 70 निजी हॉस्पिटलों में कोरोना का वैक्सीन लगाया जा रहा है। लोग 1075 पर अपने नजदीकी वैक्सीन सेंटर की जानकारी ले सकते हैं। 

Category

🗞
News

Recommended