Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर, 19 मार्च. विजय नगर स्थित श्री विजय हनुमान मंदिर में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भावगत कथा का श्रीगणेश हुआ. श्री विजय हनुमान मंदिर समिति व महिला समिति द्वारा आयोजित कथा के पहले दिन कथावाचक पं. विवेक कृष्ण शास्त्री उज्जैन द्वारा श्रुति की महिमा, सूत शौनिक संवाद, श्रोताओं के लक्षण, भक्ति नारद संवाद एवं श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य का वर्णन किया गया. कथावाचक पं. शास्त्री के द्वारा मनमोहन संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे.  कथा के विश्राम पर आरती की गई एवं समाजसेवी गजेंद्र सिंह तोमर की ओर से सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित रहकर धर्मलाभ लिया।

Category

🗞
News

Recommended