Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिला सड़क परिवहन विभाग, चाइल्ड लाइन के संयुक्त तत्वाधान में शाजापुर शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में महिलाओं एवं बुजुर्गों के सम्मान के मद्देनजर जिला प्रशासन की पहल के अनुक्रम में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय बस स्टैंड परिसर में मौजूद बस चालको, कंडक्टरों को समझाइश दी गई कि बसों में महिलाओं एवं बुजुर्गों को प्राथमिकता से सीट मिले एवं ऑटो चालकों को भी समझाइश दी गई कि वे अपने वाहनों पर महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर अंकित करें। जिससे कि मुसीबत के समय में महिलाएं इन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सके। आरटीओ एपी श्रीवास्तव ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए यात्रियों, बस चालको एवं कंडक्टरों को निर्देश दिया कि कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। संस्था द्वारा बगैर मास्क पहने हुए आमजन एवं यात्रियों को निशुल्क मास्क भी वितरित किए गए।

Category

🗞
News

Recommended