Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। अध्यापक संविदा षिक्षक संघ ने शुक्रवार को कलेक्टर दिनेष जैन को ज्ञापन सौंपकर षिक्षकों को कोरोनारोधी टीका लगाए जाने की मांग की है ताकि आगामी दिनों में खुलने वाले स्कूलों में बच्चों और षिक्षकों को परेषानी न हो। संघ के जिलाध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि वर्तमान में कोरोना  धीरे-धीरे बढ़ रहा है जिसके कारण  शिक्षक और विद्यार्थी  ज्यादातर समय विद्यालय में समूह के रूप में कार्य संपादित कर रहे हैं। शिक्षकों द्वारा हाई स्कूल हायर सेकेंडरी परीक्षाओं को देखते हुए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य में लगे हुए हैं। साथ ही 1 अप्रैल से विद्यालयों का संचालन करने से विभाग के शिक्षकों को त्वरित कोरोना रोधी टीकाकरण करवाना आवष्यक है। ताकि विद्यार्थियों एवं समुदाय के साथ शिक्षकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संघ के लोकेश राठौर, लखन मीणा, विपिन मीना दीपक शर्मा, मंगल मंडोवर, राजेश चैरसिया, अरविंद असोदिया, प्रद्युम्न व्यास, लोकेंद्र शर्मा, आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended