Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली। कैराना पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, 10 लीटर रेक्टीफाइड एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त आई-10 कार बरामद की है। पुलिस ने पकडे गए तस्करों को जेल भेज दिया है। गुरूवार को कैराना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर चलाये अभियान में एक सूचना के आधार पर ग्राम ऊंचागांव पुल से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पकडे गए तस्करों के पास से पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, 10 लीटर रेक्टीफाइड शराब एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त आई-10 कार बरामद की है। पकडे गए तस्करों ने अपने नाम सुब्हान पुत्र अय्यूब हुसैन निवासी ग्राम ताहरपुर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद, अकरम पुत्र मुंशी व वादिल पुत्र मुंशी निवासीगण ग्राम अलीपुर थाना कैराना बताया है। पुलिस ने पकडे गए तस्करों को जेल भेज दिया है।

Category

🗞
News

Recommended