Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुजालपुर। जिला पंचायत सीइओ मिशा सिंह के मार्गदर्शन में गुरुवार को जनपद पंचायत शुजालपुर में सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 39 बेरोजगार युवाओं ने पंजीयन किया था। केप्सटोन फैसिलिटी मैनेजमेंट लिमिटेड हैदराबाद के वरिष्ठ अधिकारी सूरजभान सिंह मीणा ने तय मापदंडो के अनुसार 24 युवाओं का चयन किया। मीणा ने बताया कि चयनित युवाओं को सिकंदराबाद में होने वाले एक माह के प्रशिक्षण उपरांत 60 वर्ष की आयु तक कि स्थाई नौकरी दी जाएगी। इसमें सुरक्षा जवान पद पर 9 हजार से 18 हजार व सुपरवाइजर पद पर 13 से 20 हजार तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended