Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। खिरकिया में होने वाली 39 वीं राष्ट्रीय शूटिंग बाल स्पर्धा 21 मार्च को आयोजित होगी। जिसमें जय हिंद क्लब के खिलाड़ी प्रीतमसिंह राजपूत का चयन हुआ है। क्लब के राष्ट्रीय प्रशिक्षक राजीव महिवालने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के प्रत्येक प्रांत के खिलाड़ी भाग लेंगे। हमारे क्लब में वर्षभर खिलाड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करते हैं। प्रतिवर्ष क्ल्ब से खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए होता है। उल्लेखनीय है कि प्रीतमसिंह मप्र शासन के एसडीआरएफ में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस उपलबध पर विक्रमसिंह, मुकेश माथुर, राहुल राठौर, मनीष राव, निर्मल पवैया, योगेश मेवाड़ा, सुनील ग्वाटिया, सोनू निगम, मजहर खान, जहीर खान आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Category

🗞
News

Recommended