Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार सुबह भोपाल पहुंचे। इसके पहले स्टेट हैंगर पर मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत किया। स्टेट हैंगर से निकलने के बाद सिंधिया अपने काफिले के साथ निकले तभी एक पुलिसकर्मी रास्ते में सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिसकर्मी को घायल देख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना काफिला रुकवाया और पुलिसकर्मी के पास जाकर उसे पट्टी लगई। पट्टी लगाने के बाद सिंधिया ने तत्काल पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाने के आदेश दिए। पुलिसकर्मी के बेहोश होकर सड़क पर गिरने के कारण उसे सिर और हाथ में चोट लग गई। जिसके बाद सिंधिया ने पुलिसकर्मी से बातचीत की और फिर उसका नाम पूछा और उससे आराम करने को कहा गया। सिंधिया ने ये भी कहा कि ये बहुत मजबूत आदमी है।

Category

🗞
News

Recommended