Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले में पदस्थ एफएसएल अधिकारी द्वारा एक मर्ग के मामले में ड्राफ्ट बनाने को लेकर 6 बीयर की बोतल और मटन के लिए ₹1000 मांगने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि मामले की पूरी रिपोर्ट नलखेड़ा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी में पुलिस अधिकारी ने रोजनामचा में दर्ज कर दिया है। अब यह रोजनामचा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले में जानकारी लेने के लिए संबंधित एफएसएल अधिकारी से संपर्क करने के प्रयास किए गए। किंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बहरहाल मामला काफी सुर्खियों में है।

Category

🗞
News

Recommended