Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। ग्राम बेहरावल की दुग्ध सहकारी समिति मर्या, बेहरावल में समिति द्वारा दूध प्रदायकों को वर्ष 2018-19 तक के अंश लाभांश एवं बोनस वितरण किया गया। साथ ही पर्यवेक्षक द्वारा उपस्थित दुध प्रदायकों को सहकारिता का महत्व बताते हुए दुग्ध उत्पादन से लाभ एवं अधिक से अधिक दुध उत्पादन कर सहकारी समिति पर दुग्ध प्रदाय करने का लाभ बताया गया। साथ ही बताया गया संघ समिति द्वारा आगामी एक अप्रैल से दुग्ध के रेट में बढ़ोतरी की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच वल्लम लेबे, क्षेत्रीय प्रबंधक एनके मोरछले, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय गामी, समिति पर्यवेक्षक नरेंद्र परमार, जसमतसिंह राजपूत, उपसरपंच निकलेश अमृतिया, बद्रीप्रसाद चेयरमैन, संस्था उपाध्यक्ष राजमल अमृतिया, सहसचिव पूर्योततम पटीदार, पूर्व संघ प्रतिनिधि भेरुलाल उज्जलिया, संघ प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद बामोद द्वारा दुध प्रदायकों को दस लीटर दूध की केन का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था समिति द्वारा पत्रकारों का भी स्वागत सम्मान किया गया। जिसमें पत्रकार कैलाश नादोडा, सुरेश वरसैया, योगेश दुबे का संस्था समिति द्वारा स्वागत कर सम्मानित किया गया।

Category

🗞
News

Recommended