Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। रसोई घर से निकलकर नगर में काव्य पाठ के जरिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करनेवाली महिलाएं अब जिले के साथ ही प्रदेश स्तर के कार्यक्रमों में भी अपनी प्रस्तुति दे रही है। भोपाल में आयोजित ऐसे ही एक कार्यक्रम में कालापीपल नगर की नवोदित लेखिकाओं ने मंच से काव्य पाठ कर वाहवाही लूटी। हिंदी लेखिका संघ से जुड़कर नगर की गृहस्थी चलानेवाली महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिला । अपने अपने पहले प्रयासों में उन्होंने स्वरचित रचनाओं की स्थानीय स्तर पर ही प्रस्तुति दी लेकिन जब उनका हौसला बढ़ा तो वह अब जिला स्तरीय मंच के साथ राज्यस्तरीय मंच पर भी अपनी प्रस्तुति देने से पीछे नहीं रही।

Category

🗞
News

Recommended