Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। संघ के पदाधिकारियों के साथ अपनी मांगों के विभिन्न बिंदुओं पर पत्रोपाधि अभियंता संघ के पदाधिकारियों द्वारा अधीक्षण यंत्री सुरेंद्रकुमार सूर्यवंशी से मिलकर दो घंटे वार्ता की गई। इसमें हर बिंदु पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित पदाधिकारियो द्वारा शोकाज और अकारण नोटिस देने संबंधी बात उठाई। नोटिस को शीघ्र निरस्त करने की मांग की गई। अधीक्षण यंत्री के साथ बैठक में पत्रोपाधि अभियंता संघ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर मनोज मालवीय, उपाध्यक्ष इंजीनियर गोपाल मालवीय और इंजीनियर इमरान खान, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर आर:पी. अहिरवार और इंजीनियर अंकित श्रीवास्तव मौजूद थे।

Category

🗞
News

Recommended