Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर | मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के गांव सरसोदिया में शुक्रवार को करीब चार बजे खेत में काम कर रहे युवक पर बिजली गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई। सरसोदिया सरपंच प्रेमनारायण आर्य ने बताया सुरेश पिता रायसिंह उम्र 27 निवासी सरसोदिया जंगल में खेत पर काम कर रहा था। तभी चार बजे के लगभग उस पर बिजली गिर गईं। लोगों ने 108 को बुलाकर मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. संदीप ठाकुर ने बताया सुरेश की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रैफर किया। शाजापुर अस्पताल में जाते ही युवक को मृत घोषित कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended