Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। ग्राम पंचायत सुनेरा में सामुदायिक शौचालय परिसर का मंदिर परिसर में निर्माण किया गया। इससे आमजन के साथ भक्तजन को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत सुनेरा द्वारा यहां सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया, जो महिला-पुरुष साथ ही इसमें दिव्यांगों का भी पूरा ध्यान रखा गया ताकि उन्हें परेशानी न हो। पंचायत सचिव महेश शर्मा ने बताया सुविधाओं को देखते हुए यहां शौचालय सुनेरा महादेव मंदिर परिसर में निर्माण कराया गया है। सामुदायिक शौचालय परिषद में थर्ड जेंडर की भी सुविधा अलग से दी गई है। शौचालय के आगे वाले हिस्से में पौधे लगाकर और भी खूबसूरत बनाने का प्रयास करेंगे। सरपंच प्रतिनिधि शहजाद खान, उपसरपंच हकीम खान ने बताया कि परिसर में शौचालय नहीं था, इस कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था।

Category

🗞
News

Recommended