Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शहर के बोहरा समाज की महिलाओं ने धर्मगुरु के निर्देश के बाद शुक्रवार को एक सशक्त कदम उठाया। उन्होंने न सिर्फ अपने ही समाज बल्कि हर वर्ग की महिलाओं के लिए अवसरों के रास्ते खोल दिए। दरअसल बोहरा समाज की महिलाओं द्वारा प्रोजेक्ट राइज की शुरुआत की गई। इसके तहत शहर की औदिच्य ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें समाज की महिलाओं द्वारा घर पर रहकर बनाई गई सामग्रियों के साथ अन्य प्रोडक्टों के स्टॉल लगाए गए। इसमें पहले ही दिन 65 हजार रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ। प्रदर्शनी की शुरुआत शुक्रवार सुबह 11 बजे हुई। इस अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन व समाज के आमिल शेख मुस्ताअली भाई मुख्य अतिथि रहे।

Category

🗞
News

Recommended