Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर : श्रीराम हॉस्पिटल में रात प्रसव के दौरान 22 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई। इलाज में लेटलतीफी की बात कहते हुए गुस्साए परिवारजन ने अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख अस्पताल का स्टाफ शव बाहर रखकर भाग गया। सूचना पर काफी देर बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंची एसडीएम स्वाति शुक्ला ने अस्पताल को सीज कर दिया। मृतका के पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पाल अभय कचनार निवासी अजयपाल ने तहरीर दी कि पत्नी ममता को प्रसव पीड़ा के कारण मोहम्मदी के शाहजहांपुर रोड पर श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। भर्ती कराने के लिए 30 हजार रुपये अस्पताल प्रबंधन ने जमा कराए और कहा कि हम नार्मल डिलीवरी कर देंगे, फिर कुछ देर बाद बोले कि आपरेशन करना पड़ेगा। पति ने रुपये का इंतजाम करके जमा कराया तो आपरेशन किया। आपरेशन के दौरान डाक्टरों की घोर लापरवाही के कारण पत्नी की मौत हो गई। बाद में डाक्टरों ने कहा कि अब हमारे बस में नहीं है, इन्हें कहीं और ले जाओ। आरोप है कि पत्नी की मौत अस्पताल में ही हो गई थी, और शव को स्टाफ अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गए।

Category

🗞
News

Recommended