Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार स्थित गुटैया में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान व पंजाबी गायिका रूपेन्द्र सिंह हांडा सहित तमाम किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने की शिरकत।किसान महापंचायत में लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, हरदोई, बरेली बदायूं फर्रूखाबाद, सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की लगभग 50 हजार से अधिक संख्या की भीड़ ने किसान नेता नरेश टिकैत के विचारों को सुना।पंचायत में पहुंचे सभी प्रमुख वक्ताओं ने सरकार के द्वारा लाए गए किसान बिल के विरोध में आवाज बुलन्द की।किसान पंचायत में खुफिया एजेंसियों सहित जिले के तमाम पुलिस के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला रखा था।

Category

🗞
News

Recommended