Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शाजापुर। आज से ठीक 1 साल पहले 20 मार्च 2020 को हुआ घटनाक्रम हर किसी के जहन में ताजा है। जब जनता की चुनी हुई सरकार को विपक्षी दल ने विधायक खरीदकर सरकार गिरा दी थी। 15 साल से सत्ता की राह तक रही कांग्रेस को महज 15 महीने में ही सत्ता सुख से वंचित होना पड़ा था। इसे लेकर शनिवार को एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस ने इस दिन को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश व्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया। इससे कांग्रेस ने जनता से अपील की कि वे जब भी मतदान करे सत्ता सुख नहीं जनता के सुखों की सोचने वाले को अपना वोट दें। शहर के बड़ा चौक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने कहा कि इस तिरंगे की खातिर कई नौजवान शहीद हो गए। सिर्फ इसलिए कि देष को आजादी मिले, अपने विचारों की आजादी, अपने विचारों की आजादी, अपनी बात कहने की आजादी। कांग्रेस पार्टी आज भी इन्हीं सिद्धांतों का पालन करती है। इसलिए हमारे नेता कमलनाथ जी ने खरीद-फरोख्त की राजनीति से खुद को दूर रखते हुए स्वेच्छा से सत्ता से इस्तीफा दे दिया। 

Category

🗞
News
Comments

Recommended