Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर: गौरैया दिवस पूरे विश्व मे मनाया जाता है पर भारत मे इसका खास महत्व है। प्रभागीय वनाधिकारी आदर्श कुमार ने इस दिवस के अवसर पर गौरैया पक्षी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया साथ ही लोगों को गौरैया संरक्षण के लिये निःशुल्क बाक्स बाँटे उन्होंने वताया कि गौरैया एक-दो दशक पहले हमारे घर-आंगन में फुदकने वाली गौरैया आज विलुप्ति के कगार पर है। इस नन्हें से परिंदे को बचाने के लिए ही सालों से प्रत्येक 20 मार्च को 'विश्व गौरैया दिवस' के रूप में मनाते आ रहे हैं, ताकि लोग इस नन्हीं-सी चिड़िया के संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें। भारत में गौरैया की संख्या लगातार घटती ही जा रही है। कुछ वर्षों पहले आसानी से दिख जाने वाला यह पक्षी अब तेज़ी से विलुप्त हो रहा है।उन्होंने यह भी कहा है कि कार्यक्रम शाहजहांपुर के अन्य कार्यालयों मे भी जागरूकता के तहत मनायें जायेंगे। क्योंकि गौरैया इस कदर दुर्लभ हो गई है कि ढूंढे से भी यह पक्षी नहीं मिलता, इसलिए वर्ष सरकार ने इसे राज्य-पक्षी घोषित कर दिया। कार्यक्रम मे रेंजर आर.पी.सिहं सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended