Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर। एसओजी और चौक कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा से बैटरी चुराने वाले गैंग का खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास चोरी की बैटरी व अन्य सामान बरामद हुआ है। लिखा पढ़ी के बाद चारों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काइयां निवासी नवीन कुमार गुप्ता ने नौ मार्च को चौक कोतवाली में अपने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात पुलिस ने खन्नौत नदी के पीछे नए पुल पर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन युवक कार में सवार थे, और एक बाइक पर था।

Category

🗞
News

Recommended