Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झांसी- नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह में केंद्र तथा राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा तथा नगर निगम के मेयर रामतीर्थ सिंघल ने प्रमाण पत्रों का वितरण करते हुए प्रतिभागियों से अपील की कि वे बैंक लोन का सदुपयोग करें और खुद का उद्योग स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने वाले बनें। समारोह में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अशोक जैन, महिला जिला अध्यक्ष कंचन आहूजा, श्रीमती रजनी गुप्ता आदि सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन तथा आभार प्रदर्शन उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Category

🗞
News

Recommended