Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज खत्म हो गई है और भारत ने इस सीरीज को 3-2 से जीत लिया है. इस सीरीज में एक्शन, ड्रामा और रोमांच देखने को मिला. इस सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता, दूसरा भारत ने जीता, तीसरा मैच इंग्लैंड और चौथा भारत ने जीता था. पांचवां और अंतिम मैच काफी शानदार हुआ क्योंकि भारत ने इसे 36 रनों से जीत लिया है. इस बीच खिलाड़ियों के बीच बहस बाजी देखने को मिली. इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर 52 रनों पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए लेकिन उसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी बहस देखी गई.

Category

🥇
Sports

Recommended