Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शुजालपुर के अस्पताल में रैपिड टेस्ट किट खत्म होने से अब शहर में तत्काल कोरोना संक्रमण की जांच सुविधा बंद हो गई है। रेपिड टेस्ट के माध्यम से जांच कर तत्काल कोरोना होने की पुष्टि करने वाली सुविधा अब बीते 5 दिन से बंद है। रैपिड टेस्ट की किट खत्म होने से अब कोरोना संक्रमण के आरटीपीसी टेस्ट सेम्पल के भोपाल जांच के लिए भेजने व रिपोर्ट आने में 4 से 5 दिन लग रहे है। इधर, अचानक मरीज बढ़ने से सिविल अस्पताल सिटी में बंद किए गए कोविड केयर सेंटर को दोबारा स्थापित कर मरीजों को भर्ती करना शुरू किया गया है। 

Category

🗞
News

Recommended