Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों पर बुरा असर डाला है। किसानों को बारिश से खासा नुकसान हुआ है। बता दें कि मार्च माह में बूंदाबांदी तो कई बार तथा तेज बारिश व ओलावृष्टि दो बार हो चुकी है। यहीं नहीं इस दौरान तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो गई। इसके चलते किसानों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा। वर्तमान में फसल कटाई का भी दौर चल रहा है। बेमौसम बारिश से फसलें कई जगह आड़ी पड़ गई। वहीं जहां फसल कट चुकी थी उसके भींगने पर चमक पर असर पड़ा। अभी भी कई जगह फसल कटाई का दौर बचा हुआ है, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज से किसान चिंतित हैं। इधर मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद 24 मार्च को बारिश की आशंका है।

Category

🗞
News

Recommended