Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के अवंतिपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र के पोलायकला पुलिस चौकी अंतर्गत हिम्मतपुरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये कीमत का माल चुरा लिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 20 मार्च की रात में बदमाशों ने याकूब खां निवासी ग्राम हिम्मतपुरा के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी चुरा ली। मामले में प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended