Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले की शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अकोदिया नाका क्षेत्र से कार सहित दो युवकों को पकड़ा है। यह लोग कार में शराब का अवैध परिवहन कर रहे थे। तलाशी में पुलिस ने कार से 96 क्वार्टर रॉयल स्टेज के जप्त किए हैं। इनकी कीमत 20,000 से अधिक बताई जा रही है। अवैध शराब के परिवहन में उपयोग की जा रही कार को भी पुलिस ने जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अनुज नेमा और नीलेश प्रजापति दोनों निवासी शुजालपुर मंडी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है । पुलिस पता कर रही है कि आरोपी यह सर आप कहां से लेकर आए थे।

Category

🗞
News

Recommended