Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम कोठरी में जमीन में हिस्सा मांगने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के 2 लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के तीन लोगों के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नर्मदा प्रसाद मेवाड़ा उम्र 55 साल निवासी कोठारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि जमीन में हिस्सा मांगने की बात को लेकर आरोपी कैलाश मेवाड़ा और भगवत मेवाड़ा निवासी ग्राम कोठारी ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की। विवाद में आरोपियों ने उसकी पत्नी मानकुँवर और बेटे राजेश के साथ भी मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended