Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झांसी: झांसी शिवपुरी राजमार्ग पर रक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ट्रक द्वारा स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार लगभग एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें छात्राएं भी शामिल हैं। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सारे स्कूली बच्चों को उपचार के लिए जिला राजकीय चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक रवि शर्मा अपने सारे कार्यक्रमों को बीच में ही छोड़कर सीधे अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों का हाल-चाल लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर बच्चों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ बुंदेलखंड महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बाबूलाल तिवारी भी मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended