Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित ग्राम देवला बिहार के पास मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक मोटरसाइकिल सवार अंधे मोड़ पर हादसे का शिकार हो गया। अचानक आए मोड़ से वह मोटरसाइकिल नियंत्रित नहीं कर पाया और गिर गया। युवक के घायल होने की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पायलट अशोक मालवीय और पीएमटी संदीप चौधरी ने घायल प्रहलाद पिता बाबूलाल निवासी भोपाल को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Category

🗞
News

Recommended