Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। सलसलाई के समीपस्थ ग्राम माली खड़ी में एक किसान के खलिहान में पड़े करीब 4 बीघा के गेहूं के अज्ञात कारण से आग लग गई। जिससे पूरे गहू जलकर खाक हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मालीखही किसान दिनेश पिता रामलाल मेवाडा के खलियान में करीब 4 बीमा के गहू पड़े हुए थे। अज्ञात कारणों से अचानक खलिहान के रखे गेहूं में आग लग गई। सूचना मिलते ही किसान मेवाड़ा वहां पहुंचे उन्होंने डायल 100 व फायर ब्रिगेड को फोन लगाया। सारंगपुर से फायर ब्रिगेड आई तब तक काफी गहू जल गए थे। समीपस्थ ग्राम तिगजपुर में भी दी किसान के खलिहान में घडे गहूं में आग लग गई जिससे तीन ट्राली गहू जलकर खाक हो गया। किसान संतोष लोहार पिता राजाराम व ओमप्रकाश धिता गटटू की फसल आग लगने से जलकर खाक हो गई।

Category

🗞
News

Recommended