Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर लोगों में जागरूकता लाने के लिए आज रोको-टोको 'संकल्प' अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान पूरे प्रदेश में सुबह 11 बजते ही 2 मिनट के लिए सायरन बजाया गया। इंदौरवासियों ने भी इस अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वाहन चालक जहां थे, वहीं खड़े हो गए और मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की शपथ ली।
मध्य प्रदेश में आज 7 बजे फिर से 2 मिनट के लिए सायरन बजाया जाएगा. इस दौरान प्रदेश की जनता मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का संकल्प लेगी

Category

🗞
News
Comments

Recommended