Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कालापीपल मंडी। राजीव गांधी महाविद्यालय में मानव अधिकार, महिला निधि क्रियान्वयन एवं यौन उत्पीड़न समिति द्वारा महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न विषय पर जागरूकता एवं परिचर्चा का आयोजन 22 मार्च को सभा हाल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने की। डॉ.चन्द्रकला वासनिक ने छात्राओं की समस्याओं का समाधान करते हुए कानून की जानकारी दी। उन्होने बताया कि इस अधिनियम में कुछ कमियां भी है जिन्हे दूर करने की आवश्यकता है। उन्होने छात्राओं को यह भी बताया कि शिकायत करते समय घटना के घटित होने के 3 माह से ज्यादा समय नहीं होना चाहिए।

Category

🗞
News

Recommended