Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लाहोरी नगर में वीरपाल पुत्र रामविलास नि0 सुजौलापुर थाना कोतवाली सदर का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतक वीरपाल उपरोक्त की गुमशुदगी दिनांक 12.02.21 को दर्ज की गई थी। मृतक की पत्नी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 232/21 धारा 302/201 भादवि0 पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में कमलेश कुमार, रामदर्शन व अंकित वर्मा को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर, घटना में उनकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा जुर्म इकबाल करते हुए बताया गया कि दिनांक 10.02.21 को मृतक व अभियुक्त कमलेश के बीच शराब के नशे में जुआ खेलने को लेकर विवाद हो गया, विवाद के दौरान अभियुक्त कमलेश द्वारा मृतक वीरपाल के सर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई।

Category

🗞
News

Recommended