Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आज रात्रि क्षेत्राधिकारी गोला रविंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध थाना गोला क्षेत्र के ग्राम जहान पुर में अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कच्ची शराब की 7 भर्तियां मौके पर नष्ट की गई तथा लगभग 2000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। मौके से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। रात मैं अंधेरे का फायदा उठाकर कच्ची शराब बनाने वाले भाग गए लेकिन अवैध कच्ची शराब बनाने वालों की पहचान कर ली गई। इस संबंध में थाना गोला पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कौशल्या पत्नी संतोष ,अजय पुत्र स्वर्गीय महिंद्र, गीता देवी पत्नी स्वर्गीय गया प्रसाद ,मंजू पत्नी नरेश सभी निवासी जहान पुर थाना क्षेत्र गोला जनपद खीरी के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । कुछ दिनों पूर्व भी क्षेत्राधिकारी गोला द्वारा थाना मैलानी क्षेत्र के सासिया कॉलोनी एवं थाना गोला क्षेत्र के भुसोरिया क्षेत्र में दबिश देकर काफी मात्रा में शराब की बरामदगी की गई थी इस कार्रवाई से अवैध शराब निष्कर्षण करने वालों में दहशत बनी हुई है। 

Category

🗞
News

Recommended