Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-प्रदेश सरकार के 4 साल बेमिसाल,कार्यक्रम का आयोजन मितौली ब्लाक के पांचों जिला पंचायत क्षेत्रो में आयोजित किया गया।इस दौरान बीडीओ मितौली सहित ब्लाक कर्मचारियों व बीजेपी की युवा टीम तथा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सरकार के कार्यों का गुणानुवाद किया।उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में योगी सरकार द्वारा जनहित में किए गए विकास कार्यों का गुणानुवाद क्रमवार तत्परता से किया जा रहा है।इसी क्रम में विकासखंड मितौली की सभी पांचों जिला पंचायत क्षेत्रों जिनमे मितौली प्रथम का संडीला सचिवालय मितौली द्वितीय का विकास खंड सभागार,मितौली तृतीय का प्राथमिक विद्यालय अवधपुर, मितौली चतुर्थ का बाबू रामेश्वर दयाल डिग्री कॉलेज फतेहपुर, तथा मितौली पंचम का प्राथमिक विद्यालय बैबहा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें नेताओं व विकास खंड के लोगों ने सरकार की योजनाओं का बखान किया ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी मितौली चंदन देव पांडे व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर सहित तमाम ब्लॉक व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Category

🗞
News

Recommended