Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झांसी। आज मेडिकल कॉलेज में पिछले 7 सालों से कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले 6 माह से वेतन न मिलने की मांग के संदर्भ में भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर प्रधानाचार्य डॉक्टर एस.एन. सेंगर और जिलाधिकारी आंद्रा वामसी से दूरभाष पर वार्ता की। इस अवसर पर प्रदीप जैन आदित्य ने शीघ्र वेतन दिलाए जाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि कॉरोना जैसी भयंकर महामारी के दौरान कार्यरत कर्मचारियों को उनका वेतन शीघ्र दिया जाए। वार्ता के दौरान प्रधानाचार्य डॉ एस.एन सेंगर ने अवगत कराया कि बकाया वेतन देने के लिए धनराशि की मांग शासन से की जा चुकी है और इस माह के अंत तक धनराशि प्राप्त होने की संभावना है। इसके प्राप्त होते ही सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन वितरित कर दिया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सेंगर के आश्वासन के बाद कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनका वेतन उन्हें शीघ्र मिलेगा।

Category

🗞
News

Recommended