Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आईपीएल 2021 की तैयारी शुरू है. आईपीएल 14 का पहला मैच नौ अप्रैल को खेला जाएगा, जब पांच बार की चैंपियन टीम रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्‍तानी वाली आरसीबी के बीच घमासन शुरू होगा. मुंबई इंडियंस की टीम हर साल के आईपीएल में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाती है. पिछले आठ साल में इस टीम ने पांच आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है. आईपीएल 2021 में भी टीम को मजबूत माना जा रहा है. आईपीएल ऑक्‍शन में इस टीम ने कई नए खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़कर मजबूती देने की कोशिश की है. हालांकि इस वक्‍त भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन वन डे मैचों की सीरीज चल रही है. इसका पहला मैच हो चुका है और दो मैच बाकी हैं. इस बीच मुंबई इंडियंस ने दूसरी टीमों के लिए चेतावनी जारी कर दी है, वहीं रोहित शर्मा की बल्‍ले बल्‍ले है.

Category

🥇
Sports

Recommended