Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पंजाब के खास पर्वों में शामिल होला मोहल्ला का बुधवार को पांच नगाड़े बजाकर आगाज किया गया। किला आनंदगढ़ साहिब में पांच पुरातनी नगाड़े बजाए गए। यह पर्व 24, 25 और 26 मार्च को श्री कीरतपुर साहिब में मनाया जाएगा। इसके बाद 27, 28 और 29 मार्च को श्री आनंदपुर साहिब में पर्व का आयोजन होगा। 29 मार्च को मोहल्ला निकाला जाएगा। छह दिन तक चलने वाले इस पर्व में लाखों की संख्या में संगत नतमस्तक होगी और मोहल्ला निकालने के दौरान रंग उड़ाया जाएगा और निहंग सिंह घुड़सवारी तथा गतके के जौहर दिखाएंगे। 

Category

🗞
News

Recommended