Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अयोध्या। विश्व क्षय रोग दिवस पर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा क्षय रोगियों को पोषक आहार का वितरण किया गया ।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में टीबी रोग के मरीजों को रोग से संबंधित जानकारी, उपचार एवं रोगियों को पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाने का कार्यक्रम पूर्व से ही आयोजित किया जा रहा है । विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के अनुसार विश्व में 2 अरब से ज्यादा लोगों को लेटेंट ( सुप्त) टी बी संक्रमण है । सक्रिय टीबी की बात की जाए तो इस अवस्था में टीबी का जीवाणु शरीर में सक्रिय अवस्था में रहता है तथा यह स्थित व्यक्ति को बीमार बनाती है। सक्रिय टीबी का मरीज दूसरे स्वस्थ व्यक्तियों को भी संक्रमित कर सकता है। विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ नमिता जोशी, खाद्य विभाग व पोषण विभाग की डॉ स्वाति शुक्ला ने क्षयरोग से बचाव का उपाय बताया।

Category

🗞
News

Recommended