Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शुजालपुर मंडी के सिविल अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर पर नागरिकों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाए गए टीकाकरण प्रभारियों के साथ हेल्प डेस्क का शुभारंभ बुधवार को किया गया। यह हेल्प डेस्क शहर के सभी वर्गों के लोगों को मदद करने के लिए भाजपा द्वारा बनाई गई है। हेल्प डेस्क का शुभारंभ करने के लिए स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार सिविल अस्पताल मंडी में सुबह 10:30 बजे पहुंचे व औपचारिक शुभारंभ करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को भ्रांतियों से दूर रहकर टीकाकरण कराना चाहिए। उन्होंने शारीरिक रूप से अक्षम लोगों, वृद्धों व बीमार लोगों को अस्पताल तक लाकर टीकाकरण कराने में मदद करने की अपील भी आम लोगों से की। इस दौरान टीकाकरण के जिला सह प्रभारी अभिषेक सक्सेना, नगर प्रभारी अभिनंदन जैन सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Category

🗞
News

Recommended