Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शहर के सुप्रसिद्ध भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई इकाई के संयोजन में एक दिवसीय योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हाइम योग के योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन बरनवाल ने छात्राओं को विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया उन्होंने बालिका-स्वास्थ्य हेतु आवश्यक एवं स्त्री रोगों में लाभकारी लाभकारी चुनिंदा योगासनों, प्राणायाम, मुद्राओं, बंध का अभ्यास कराते हुए उनके लाभ भी बताए। उनके साथ हाइम योग प्रशिक्षिका प्रीती शुक्ला, नुपुर गुप्ता सहित पूरी टीम मौजूद रही और उपस्थित छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को योगाभ्यास में सहायता प्रदान की। शिविर की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें उत्तम स्वास्थ्य को बनाने के लिए योग को अपनी जीवनशैली में लाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी कार्यक्रम संयोजिका डॉ० क्षमा तिवारी ने हाइम योग की पूरी टीम को धन्यवाद दिया तथा ऐसे आयोजनों को वर्तमान की अनिवार्यता बताया । इस शिविर का आयोजन पूरी सुरक्षा और सतर्कता के साथ किया गया।

Category

🗞
News

Recommended