Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-आज दिनांक 25.03.21 समय लगभग 13:45 पर थाना निघासन क्षेत्रान्तर्गत ढखेरवा चौराहा के पास एक महिला नीलम उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी सुकई निवासी खरवहिया नंबर-2 थाना निघासन खीरी घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या के इरादे से ढखेरवा नहर में कूद गई।तभी ढखेरवा चौराहा पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी धर्मेन्द्र व मोहम्मद अली द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए त्वरित कार्यवाही कर अदम्य साहस का परिचय देते हुए नहर में कूदकर उपरोक्त महिला को सकुशल नहर से बाहर निकालकर उपचार हेतु सीएचसी रमिहाबेहड़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। घटना के बारे में महिला के परिवारीजन को सूचित कर दिया गया है। पुलिस की सक्रियता, संवेदनशीलता एवं इस साहसपूर्ण कार्य की स्थानीय जनता द्वारा मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended