Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कानपुर देहात, शासन की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित समूहों की महिलाओं को विभिन्न कार्यों के माध्यम से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है उसी क्रम में कानपुर देहात जनपद में कलेक्ट्रेट के *एनआईसी सभा कक्ष से वर्चुअल मीट के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने डेरापुर, झीझंक व अकबरपुर विकास खंड परिसर में बनी प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया वहीं झीझंक विकासखंड में रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार भी इस उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रही तथा वर्चुअल मीट के माध्यम से सीडीओ ने विधायक का आभार प्रकट किया।बताते चलें जनपद में वर्चुअल मीट के माध्यम से पहले चरण में भी कई विकास खंडों की प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ डीएम ने बटन दबाकर किया था दूसरे चरण में सीडीओ ने बटन दबाकर 3 विकासखंड में की प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया।

Category

🗞
News

Recommended