Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-निर्वाचन आयोग की ओर से आचार संहिता लगते ही एसडीएम दिग्विजय सिंह, बीडीओ चंदन देव पांडे, एसओ अनिल सैनी की टीम सड़कों पर उतर आई। टीम ने सबसे पहले चुनाव प्रचार हटाने के अभियान की शुरूआत एसडीएम आफिस के गेट से की। यहां पर लगी होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, कटआउट देखते ही देखते हटवा दी गई। इसके अलावा कस्बें में चुनाव प्रचार सामग्री हटाने का सिलसिला पूरे दिन लेखपाल रामगोविंद राना की निगरानी में चलता रहा। एसडीएम दिग्विजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी लेखपालों को चुनाव प्रचार सामग्री हटवाने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बीडीओ के माध्यम से भी होर्डिंग्स हटवाने के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। एसडीएम ने बताया कि जहां कहीं भी चुनाव प्रचार की होर्डिंग्स लगी पाई गई वहां के लेखपाल से जवाब तलब होगा। इस दौरान एसआई जेपी यादव, एडीओ पंचाचत कुरेंद्र पाल सहित कई राजस्व, विकास व पंचायत विभाग के लोग मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended