Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जल्द हो चुनाव जिससे कम हो मप्र में कोरोना संक्रमण आगर-मालवा। आगर के कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने 26 मार्च को चुनाव आयुक्त चुनाव आयोग मध्यप्रदेश के नाम एक पत्र लिखा है। जिसमें मांग की है कि आगर, इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश में तेजी से कोरोना फैल रहा है। जिससे कि लोगो के मन में फिर से लॉकडाउन का डर फैल गया है। इसलिए प्रदेश की जनता चाहती है कि क्यो ना आगर, इंदौर, उज्जैन, देवास तथा पूरे प्रदेश में भी चुनाव कराया जाए। और बड़े बड़े नेताओं की रैलियां कराई जाए तथा रैली में भारी भीड़ को इकट्ठा कराया जाए। जिससे कोरोना भीड़ को देखकर मध्यप्रदेश को छोड़कर भाग जाए। इसका उदाहरण बंगाल एवं जिन राज्यो में चुनाव है वहां भारी भरकम भीड़ के साथ रैलियां की जा रही है। जिससे वहां कोरोना ने जाने से मना कर दिया। जिससे हमारे देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई राज्यो के मुख्यमंत्री सरकार की गाइडलाईनों का पालन करते हुए प्रचार प्रसार कर रहे है। वहां कोरोना का संक्रमण कम हो गया है। मांग की है कि प्रदेश में शीघ्र नगर निकाय व पंचायत चुनाव कराया जाए।

Category

🗞
News

Recommended