Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन ने शुक्रवार को उपार्जन केंद्रों की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आए। इसके लिए उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूं, चना, मसूर, सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत उपार्जन शनिवार से प्रारंभ होगा। कलेक्टर जैन ने खाद्य, कृषि, सहकारिता -आदि विभागों के अधिकारियों को तद्अनुसार व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त उपार्जन केंद्रों पर बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने, तोल कांटे, मास्वर मीटर, छलना, तिरपाल आदि की पूर्ण व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों की पहचान कर उन केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं पुलिस व्यवस्था करने के लिए कहा।

Category

🗞
News

Recommended