Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। गुलाना में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शासकीय महाविद्यालय गुलाना एवं अकोदिया शांति निकेतन महाविद्यालय छात्र संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मुकेश सांवले को सौंपा। संगठन के विधानसभा अध्यक्ष बलवीरसिंह राजपूत एवं कालेज अध्यक्ष अजय जाटव, रोहित जाट, जयंतसिंह सिकरवार ने बताया कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए छात्र छात्राएं बहुत भयभीत हैं। महाविद्यालय में ऐसी व्यवस्था नहीं है कि कोरोना गाइडलाइन गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा करा सके। सभी छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा आफलाइन ना करते हुए ओपन बुक प्रणाली से कराई जाए।

Category

🗞
News

Recommended