Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन ने कोविड-19 महामारी के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य अमले को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के जिला अस्पताल में प्रवेश न करे। फीवर क्लिनिक के बाहर गोले बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सेम्पलिंग, स्क्रीनिंग एवं अन्य आवश्यक जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं कोविड नोडल अधिकारी शैली कनाश, सिविल सर्जन डॉ. विपिन जैन भी मौजूद थे। कलेक्टर जैन ने कहा कि स्वास्थ्य अमले को सक्रिय होकर कार्य करने के लिए लगाएं। कलेक्टर ने कहा कि उनके क्षेत्र में यदि कोई पॉजिटिव व्यक्ति मिलता है तो उनसे कंटेन्मेंट और होम क्वारेन्टाइन संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करवाएं। होम क्वारंटीन करने से पहले देखें कि उसके घर में अलग-अलग कमरे है अथवा नहीं। यदि नहीं हैं तो उसे चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में भर्ती करें।

Category

🗞
News

Recommended